Ad

महिंद्रा 575 डीआई

अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

 अगर आप भी खेती को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए कोई ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि इसकी 1500 किलोग्राम लोडिंग क्षमता और बेहतरीन माइलेज कृषकों की आमदनी बढ़ाने में सहायता करती हैं। यह ट्रैक्टर 45 HP पावर वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर अग्रणी तकनीक तथा बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर ज्यादा माइलेज और ज्यादा वजन उठाने के लिए तैयार किए जाते हैं। यदि आप भी अपनी खेती को सहज बनाने के लिए मजबूत एवं शानदार ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 1500 किलोग्राम लोडिंग क्षमता के साथ आता है। साथ ही, किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहयोग करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन उपलब्ध होता है, जो इसे समस्त प्रकार की खेती के लिए पर्याप्त बनाता है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई की क्या-क्या विशेषताएं हैं 

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 2979 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Liquid coolant cooling system with Radiator टाइप इंजन आता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में dry type 6 एयर फिल्टर दिया गया है, जो इसके इंजन को धूल-मृदा से सुरक्षित रखता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 41 हॉर्स पावर है, जिससे यह खेती में इस्तेमाल किए जानें वाले उपकरणों को सुगमता से संचालित कर सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.61 Kmph निर्धारित की गई है। यह 11.2 Kmph की रिवर्स स्पीड के साथ आता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 1500 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता निर्धारित की गई है, जिससे किसान एक ही वक्त में ज्यादा फसल को मंडी तक पहुंचा सके। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 2020 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 1925 MM व्हीलबेस के साथ तैयार किया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 350 MM तय किया गया है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बेहद आकर्षक दिखने में आता है, पहली नजर में देखने वाले कृषक इसे खरीदने का विचार बना रहे हैं।

महिंद्रा युवो 575 डीआई के फीचर्स 

महिंद्रा कंपनी के इस बेहतरीन ट्रैक्टर में आपको Power टाइप स्टीयरिंग भी मिल जाती है, जो शानदार ग्रिप के साथ स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 12 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single / Dual टाइप कल्च देखने को मिल जाती है। इसमें Full Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। यह ट्रैक्टर Live Single Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540 @ 1510 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक उपलब्ध होता है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप दीर्घ काल तक खेती से संबंधित समस्त कार्य कर सकते हैं। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में आपको Oil Immersion टाइप ब्रेक्स दिखने को मिल जाते हैं, जो फिसलन भरी सतहों में भी इसके टायरों को फिसलने से रोकने में सहयोग करती हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है। इसमें आपको 6 x 16 फ्रंट टायर तथा 13.6 x 28 रियर टायर मिल जाते हैं, जो कि आकार में काफी बड़े है। साथ ही, समस्त प्रकार के मौसम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। 

महिंद्रा युवो 575 डीआई की कीमत और वारंटी

भारत में महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.7 लाख से 7 लाख रुपये निर्धारित की गई है। युवो सीरीज के ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे अथवा 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है।
भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

ट्रैक्टर खेती किसानी के क्षेत्र में उपयोग होने वाला बेहद महत्वपूर्ण यंत्र है। यदि आप खेती-किसानी के कार्यों को सुगम बनाना चाहते हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक हैं। अब ऐसे में हम आपकी भारतीय मार्केट में बहुत सारे ट्रैक्टर मॉडल्स होने की वजह से चयन करने की कश्मकस को दूर करने के लिए 6 चुनिंदा ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी देंगे। खेती-किसानी में ट्रैक्टर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। क्योंकि, ट्रैक्टर के साथ किसान बड़े से बड़े कृषि कार्यों को काफी सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, भारतीय बाजार में बिकने वाले पांच ट्रैक्टर्स के बारे में। 

40 से 45 HP के 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक यूरो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी

Sonalika RX 42 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया जाता है, जो 42 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन आरपीएम 1800 है और यह ट्रैक्टर 2200 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। सोनालिका आरएक्स 42 ट्रैक्टर 4 WD ड्राइव में आता है। भारत में सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख से 7.86 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सॉलिस 4215 ई

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर की 39.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। साथ ही, इसका इंजन 1800 RPM उत्पन्न करता है। सॉलिस का यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 10 Forward + 5 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह सॉलिस ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है,  इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए जाते हैं। भारत में सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये है।  

ये भी पढ़ें: John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर ज्यादा माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो

John Deere 5042 D Power Pro ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 44 HP उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 37.4 HP है और इसका इंजन 2100 RPM उत्पन्न करता है। जॉन डियर का यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक भार उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। जॉन डियर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख से 7.56 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा 575 डीआई

Mahindra 575 DI ट्रैक्टर में आपको 2730 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में शक्तिशाली इंजन प्रदान किया जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। इसकी  अधिकतम पीटीओ पावर 40 HP है और इसका इंजन आरपीएम 1900 है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Manual / Power (Optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6X 16 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 / 14.9 X 28 (optional) रियर टायर आते है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये एक्स शोरूम निर्धारित की गई है। 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता और कीमत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता और कीमत

Mahindra 575 Xp Plus Tractor महिंद्रा कंपनी का उत्पाद है। सामान्य तौर पर किसी उत्पाद की मांग में बढ़ोतरी होती है, तो उसकी आपूर्ति में गिरावट जाती है। परंतु, यह महिंद्रा 575 एक्सपी ट्रैक्टर मॉडल पर कभी भी लागू नहीं होता है। इसकी बाजार में मांग एवं आपूर्ति सदैव बढ़ती है तथा वृद्धि स्थिर बनी रहती है। किसान सदैव अपने खेतों को शानदार क्षमता अथवा उत्पादन प्रदान करने के लिए महिंद्रा 575 एक्सपी जैसे मॉडल की सही कीमत पर मांग करते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं, कि Mahindra 575 Xp Plus Tractor महिंद्रा एंड महिंद्रा के घर से आता है, जो एडवांस ट्रैक्टरों के लिए काफी लोकप्रिय ब्रांड है। यह अद्भुत ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन के लिए गुणवत्तापूर्ण फीचर्स के साथ आता है। यहां, आप ट्रैक्टर से जुड़ी समस्त जानकारी हांसिल कर सकते हैं, जैसे महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, एचपी, पीटीओ एचपी, इंजन इत्यादि। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर 

Mahindra 575 Xp Plus Tractor में शानदार फीचर्स और विशेषताऐं हैं। महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर काफी कुशलता से कार्य करने के लिए नए जमाने की तकनीक के साथ आता है। यह खेत में उच्चतम प्रदर्शन प्रदान करता है और माइलेज भी बेहतरीन है। इसके अतिरिक्त नए जमाने के कृषक भी इस ट्रैक्टर मॉडल को इसकी आधुनिक विशेषताओं और आकर्षक डिजाइन की वजह से पसंद करते हैं। बतादें, कि इसके अतिरिक्त भारतीय कृषि क्षेत्र में इसका एक अद्भुत प्रशंसक आधार है। साथ ही, यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है।  ये भी पढ़ें: Mahindra NOVO 605 DI V1: महिंद्रा कंपनी के इस 55 HP वाले ट्रैक्टर की ये खूबियां इसे किसानों का प्रिय बना रही हैं ?

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता कितनी है ?

महिंद्रा 575 महिंद्रा ब्रांड के लोकप्रिय ट्रैक्टरों में शुमार और ट्रैक्टर बाजार में इसका अच्छा खासा स्थान है। Mahindra 575 Xp Plus Tractor एक 47 एचपी ट्रैक्टर है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस इंजन क्षमता 2979 सीसी है। साथ ही, इसमें 4 सिलेंडर जेनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है, जो खरीदारों के लिए सबसे अच्छी बात है। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर मॉडल 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ एक मजबूत गियरबॉक्स के साथ आता है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पीटीओ एचपी 42 एचपी है।  ये भी पढ़ें: MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

भारत में महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस की कीमत कितनी है ?

अपनी विशेष डिजाइन, फीचर्स, विशेषताओं के मुताबिक, Mahindra 575 Xp Plus Tractor की ऑन-रोड कीमत बहुत सस्ती और जेब के अनुकूल है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की कीमत 6.90-7.27 लाख*(एक्स-शोरूम कीमत) रुपये है, जो भारतीय किसानों के लिए बजट के अनुकूल है। इसके अलावा, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ऑन रोड कीमत बहुत सस्ती है और राज्य के अनुसार अलग-अलग है।